नई दिल्ली: (New Delhi) विदेश सचिव विनय मोहन पात्रा ने गुरुवार को बताया कि गृह युद्ध का सामना कर रहे सूडान से अबतक 1700 से 2000 भारतीयों को निकाला जा चुका है।विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने एक विशेष पत्रकार वार्ता में विस्तार से संघर्ष प्रभावित सूडान से भारतीय नागरिकों की निकासी की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को सूडान में संघर्ष शुरू होने के बाद से हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि सूडान में लगभग 3500 भारतीय और 1000 पीआईओ हैं। सूडान में एक भारतीय की मौत हो गई, उसका शव अभी भी खार्तूम में है। दूतावास सभी हित धारकों के संपर्क में है।


