spot_img

Jammu: मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 4 मई तक बारिश की संभावना जताई

जम्मू :(Jammu) जम्मू.कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बुधवार दोपहर से रुक-रूक कर बारिश हो रही है जो देर रात तक जारी थी। मौसम कार्यालय ने 4 मई तक जम्मू-कश्मीर में बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में 39.7, काजीगुंड में 20.8, पहलगाम में 19.3, कुपवाड़ा में 21.0, कोकेरनाग में 31.6, गुलमर्ग में 4.6, जम्मू में 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। बनिहाल 21.8, बटोटे 32.6, कटरा 16.2, भद्रवाह 43.2 और कठुआ 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इसी बीच श्रीनगर में पिछली रात के 7.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। काजीगुंड में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम 3.5, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में पिछली रात के 18.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 7.0, कटरा में 14.5 और भद्रवाह में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Explore our articles