मुंबई:(Mumbai) वसई-विरार और मीरा-भायंदर का शहरीकरण तेजी से हुआ है। पानी की कमी को देखते हुए एमएमआरडीए (MMRDA) ने सूर्या क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना का काम पूरा कर लिया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस योजना से मीरा-भाईंदर और वसई-विरार शहरों को 403 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा, जिसमें से वसई विरार शहर महानगरपालिका को मई के अंत तक 185 एमएलडी पानी मिलेगा।
वसई-विरार शहर को वर्तमान में पेल्हार,उसगांव और सूर्य धामनी जल आपूर्ति योजनाओं से कुल 230 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन बढ़ती आबादी की तुलना में पानी की आपूर्ति कम है। अब इस जलापूर्ति योजना का काम पूरा हो चुका है और वसई विरार शहर को जल्द ही इस योजना से पानी मिलने लगेगा।
सूर्या क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है,एक माह के भीतर जल शोधन केन्द्र के तकनीकी पहलुओं का सत्यापन कर जलापूर्ति की जायेगी।सूर्या नदी से पानी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के पास 88 किमी लंबी जलवाहिनी बिछाई गई है।
शहर में पानी पहुंचाने के लिए सूर्या क्षेत्रीय जलापूर्ति के तहत मेंढवण अंडरग्राउंड वाटर टनेल का काम टनेल बोरिंग मशीन से पूरा कर लिया गया है।इस सुरंग की लंबाई 1.7 किमी है,व्यास 2.85 मीटर है। साथ ही इस योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जल शोधन स्टेशन के तकनीकी पहलुओं का सत्यापन कर इस योजना से शहर को पानी की आपूर्ति की जाएगी।


