रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज (गुरुवार) को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यसमिति को संबोधित कर मार्गदर्शन देंगे।
साव के साथ ही पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी देवजी भाई पटेल, प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी, सहसंयोजक द्वय प्रवीण दुबे और शेष नारायण तिवारी ने बताया कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी रखा जाएगा जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रकोष्ठ की कार्य योजना और रणनीति तय की जाएगी। सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगी जो अपराहन 3:30 बजे तक चलेगी।


