spot_img

Meerut : मेरठ कैंट में चार दिन तक बंद रहेगा यातायात

मेरठ : मेरठ कैंट में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शुरू होने वाले की तिथि 10 मई को क्रांति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाग लेने आने की संभावना है। इसके लिए मेरठ कैंट में चार दिन तक यातायात बंद रहेगा।

10 मई क्रांति दिवस पर मेरठ कैंट में सेना द्वारा क्रांति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी के भी भाग लेने की संभावना है। क्रांति दिवस आयोजन को लेकर पुलिस, प्रशासन, कैंट बोर्ड और सब एरिया की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में कैंट में ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। क्रांति महोत्सव के आयोजनों के चलते कैंट क्षेत्र में चार दिन यातायात बंद रहेगा।

1857 एक क्रांति गाथा नाट्य रूपांतर भारतीय सेना की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान मेरठ कैंट में छह मई, आठ मई और दस मई को आयोजन होंगे। आयोजनों में स्कूली बच्चों के साथ सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे। ट्रैफिक प्लान के अनुसार, साकेत चौक से मॉल रोड, टैंक चौक, भगत चौक, मल्होत्रा चौक, औघड़नाथ मंदिर रोड, एमएच रोड पर पांच मई, छह मई, आठ मई और दस मई की शाम पांच से नौ बजे तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान क्रांति महोत्सव कार्यक्रम के लिए केवल वैध पास वाले वाहनों और एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी सर्विस वाहनों को ही इन रास्तों से गुजरने की परमिशन दी जाएगी। गांधी बाग सार्वजनिक पार्किंग का प्रयोग सार्वजनिक पदाधिकारियों के एस्कार्ट वाहनों की पार्किंग के लिए होगा।

Explore our articles