नई दिल्ली : दक्षिण पूर्वी जिले के शाहीन बाग इलाके में 6 वर्ष की बच्ची के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ छेड़खानी की वारदात एक कैब ड्राइवर ने की है। पूरे मामले में दक्षिण पूर्वी जिले के शाहीन बाग थाने की पुलिस टीम ने आईपीसी की धारा-376 और 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपित कैब ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शाहीन बाग इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी डिफेंस कॉलोनी स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल आने-जाने के लिए उन्होंने किराए पर एक कैब कर रखा है। कैब ड्राइवर का नाम अजहर है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि कैब ड्राइवर अजहर उसके प्राइवेट पार्ट को छूता है और यह काम वो बीते एक साल से कर रहा है। इसके बाद बच्ची के परिजनों के होश उड़ गये। उन्होंने आनन-फानन में इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद खड्डा कॉलोनी जैतपुर इलाके में रहने वाले आरोपित कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


