spot_img

Mumbai : मुंबई में तकनीकी कमी के चलते घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो सेवा बंद, यात्री परेशान

मुंबई : मुंबई में बुधवार शाम को अचानक तकनीकी खराबी के चलते घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो सेवा बंद हो गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई मेट्रो प्रशासन ने ट्विट पर कहा है कि बहुत जल्द सेवा पूर्ववत कर ली जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील भी की है।

जानकारी के अनुसार मुंबई में शाम को कार्यालय छूटने का समय रहता है। अचानक शाम के समय घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो सेवा तकनीकी गड़बड़ी के कारण अचानक बंद कर दी गई। इससे मेट्रो के हर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। मेट्रो प्रशासन ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘तकनीकी खराबी की वजह से सेवा शुरू करने में देरी हो रही है। जितनी जल्दी हो सकेगी, सेवाओं को फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।’

Mumbai : रायगढ़ जिले में जादू टोना के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर (Khalapur, Raigad district, Maharashtra) में जादू टोना के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म...

Explore our articles