spot_img

गुस्सैल बच्चों को करें ऐसे काबू

ऐसा कई बार होता है जब बच्चे गुस्से में खुद पर काबू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। उनका ये बर्ताव कभी आपका दिल दुखा देता है, तो कभी आपको भी गुस्से में पागल बना देता है। इसलिए अपने बच्चे के गुस्से को कंट्रोल में करने के लिए, सबसे पहले तो जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। इसके बाद जानने की कोशिश करें कि आखिर आपके बच्चे को इतना गुस्सा आ क्यों रहा है?

इस दौरान बच्चों को कंफर्ट फील कराने की कोशिश करें, ताकि वह आपके सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें। उससे उसके गुस्से की वजह जानने की कोशिश करें। इसके बाद उनके मूड को बनाने के लिए नए नए टिप्स आजमाएं। आप चाहें तो ये टिप्स अपने गुस्सैल बच्चों को काबू में करने के लिए अपना सकते हैं।

गुस्से की लिमिट तय करें
गुस्सा चाहे किसी का भी हो, कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसकी एक सीमा होना चाहिए। फिर चाहे वह गुस्सा बड़ों का हो या छोटों का। इसी तरह अपने बच्चों के गुस्से की भी सीमा निर्धारित करें, ताकि बच्चा गुस्से में खुद को नुकसान नहीं पहुंचाए और न ही वह किसी सामान को तोड़े। कुछ बच्चे गुस्से में किसी न किसी चीज के खिलाफ संघर्ष करने की कोशिश करते हैं और लगातार अपने हाथ-पैर चलाते रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी बाहों में जकड़ कर रखें और संघर्ष करने दें। पर इस दौरान उन्हें अपना चश्मा न उतारने दें और न ही खुद को चोट लगने दें।

गुस्से को शांत करने के लिए उन्हें खुद से दूर न करें
जब आपका बच्चा गुस्से में हो या फिर परेशान हो, तो उसे खुद से दूर करने की बजाय उसके पास ही रहें। ऐसे समय में बच्चों को आपकी और आपके प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए उनसे पीछा छुड़ाने की कोशिश न करें। उसके साथ रहकर उससे गुस्से को कम करने की कोशिश करें। उन्हें ये कहें कि मैं तुम्हारे साथ हूं और तुम सुरक्षित हो..मैं तुम्हारी बातें सुन रहा हूं। आपके ऐसा कहने और आपका साथ पाकर बच्चा धीरे-धीरे अपने गुस्से को नियंत्रण में करना सीख जाएगा।

बच्चों का मूड करें डाइवर्ट
बच्चा जब गुस्से से बाहर हो जाए तो उनपर गुस्सा करने की बजाय उनका मूड डाइवर्ट करने की कोशिश करें। उसे शांत रहने के लिए समझाएं। हो सके तो उन्हें कोई कॉमेडी मूवी या शो दिखाने की कोशिश करें, ताकि उनका गुस्सा कुछ शांत हो सके। इसके आलाव आप चाहें तो उन्हें बाहर घूमने के लिए ले जाएं। बच्चों को कलरिंग बुक में कलर करवाएं या फिर उनका पसंदीदा म्यूजिक लगाकर उन्हें डांस करने के लिए कहें। इस तरह की एक्टिविटी को बच्चे खूब एंजॉय करते हैं।

खाने के लिए दें
बच्चे के गुस्से को शांत करने के लिए आप उनका फेवरेट फूड दे सकते हैं। यह गुस्सा शांत करने में एक बड़ा रोल प्ले करता है। बच्चों को चॉकलेट बेहद पसंद आते हैं। इसलिए उनके गुस्से को काबू में करने के लिए उन्हें चॉकलेट ऑफर करें। इससे आपके बच्चे का गुस्सा चुटकियों में दूर हो जाएगा।

लेखिका- नीलम चौहान

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles