spot_img

New Delhi: वैश्विक कमजोरी के कारण दबाव में घरेलू शेयर बाजार

नई दिल्ली:(New Delhi) वैश्विक दबाव का असर आज एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर लाल निशान से की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव लगातार बढ़ता गया। लेकिन सुबह 10 बजे के कुछ देर पहले खरीदारों की लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक काफी हद तक रिकवरी करने में सफल रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी इंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.44 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और यूपीएल के शेयर 1.41 प्रतिशत से लेकर 0.66 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,905 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,101 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 804 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

बीएसई के सेंसेक्स ने आज 42.73 अंक की कमजोरी के साथ 60,087.98 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का जोरदार दबाव बन गया, जिसकी वजह से कुछ ही देर में सेंसेक्स लुढ़क कर 59,954.91 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले बाजार में खरीदारी शुरू होने की वजह से इस सूचकांक ने निचले स्तर से रिकवरी का रुख दिखाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 34.69 अंक की कमजोरी के साथ 60,096.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 1.95 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 17,767.30 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार में हुई शुरुआती बिकवाली के कारण ये सूचकांक 10 बजे के थोड़ी देर पहले तक गिरकर 17,711.20 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी से निफ्टी को भी सहारा मिला और इस सूचकांक ने निचले स्तर से रिकवरी शुरू कर दी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 17.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,751.50 अंक स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट का रुख बना रहा। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 165.34 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,965.37 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 8 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,777.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 74.61 अंक यानी 0.12 प्रतिशत मजबूत होकर 60,130.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 25.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,769.25 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Chennai : महेंद्र सिंह धोनी कर सकते हैं टीम में वापसी, जल्द होगा फिटनेस टेस्ट

चेन्नई : (Chennai) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (2026 Indian Premier League) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस को लगातार 3 हार के...

Explore our articles