spot_img

Mumbai : बिल्डर्स के अनाधिकृत गतिविधियों पर आपराधिक मामला दर्ज हो : मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई : आजकल बिल्डरों द्वारा डीसी नियमों का सारे आम उल्लंघन करने की कई शिकायतें प्राप्त होती हैं और इस पर स्थानीय अधिकारियों को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने और आपराधिक मामला भी दर्ज करने की वकालत महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की।
महाराष्ट्र राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सी वार्ड में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्त्री शक्ति समस्या समाधान शिविर (सरकार आपके द्वार पर) कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान कुल 1290 में से 140 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया और शेष का भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। सी वार्ड में बैंकों व महिला आर्थिक विकास निगम व विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस स्टॉल में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई योजनाओं की जानकारी के स्टॉल लगाए गए थे। महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई।

मनपा व विभिन्न निकायों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमे मनपा ज़ोन-1 की उप-आयुक्त संगीता हसनाले, सहायक आयुक्त सी वार्ड उद्धव चंदनशिव के साथ सी वार्ड के अधिकारी मनीष पडवाल, अमोल मेश्राम, सूरज पवार, एमओएच सी डॉ. प्रदीप कशाले के साथ पुलिस के पाइधुनी विभाग की एसीपी ज्योत्सना रसम, सीनियर पी.आई., एल.टी. मार्ग ज्योति देसाई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में पूर्व नगरसेवक अतुल शाह, आकाश पुरोहित, रीटा मकवाना, जनक संघवी, शरद पेटीवाला और भाजपा वार्ड 221 के अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौड़, भाजपा मुंबादेवी के अध्यक्ष अतीत रांधेरिया भी उपस्थित थे।

Explore our articles