spot_img

Bhiwandi : अवैध काला साबुन बनाने के कारखाने पर पुलिस का छापा

गोदाम में रखे ज्वलनशील रसायन के 100 ड्रम जप्त, एक गिरफ्तार

भिवंडी : भिवंडी तालुका के कांबा गांव स्थित तलवली नाका के पास घरत कंपाउंड में काला साबुन बनाने के गोदाम में पुलिस ने छापा मार कर ज्वलनशील रसायन का 200 लीटर का 100 ड्रम जब्त किया है, जिसकी कुल क़ीमत 60 हज़ार बताई जा रही है। इसका प्रयोग काला साबुन बनाने के लिए किया जाता है। पुलिस की इस कारवाई से ज्वलनशील रसायन जमा कर काल साबुन बनाए वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक कांबा गांव स्थित घरत कंपाउंड में मुंबई के मानखुर्द इलाके के रहने वाले मैनुद्दीन मुनीर अहमद खान (50), ने संबंधित विभाग से किसी भी प्रकार का लाइसेंस लिए बिना अवैध रूप से अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील रासायनिक पदार्थों का अपने गोडाउन में जखीरा रखा था, जिसका इस्तेमाल काला साबुन बनाने के लिए किया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी यह जानते हुए कि पर्याप्त सुरक्षा या उपचारात्मक योजना के बिना मानव या जानवरों के जीवन को इस कैमिकल से हानि या खतरा हो सकता है, बावजूद इसके आरोपी ने अवैध रूप से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील रासायनिक पदार्थों को अपने गोदाम में जमा कर रखा था। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुंबई निवासी मैनुद्दीन मुनीर अहमद खान (50) को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही अभियुक्त को दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 41 (ए) (1) के तहत जमानत भी दी गई है। सूत्रों की माने तो तालुका के कांबा गांव, खाड़ी पर इलाक़े सहित अन्य कई जगहों पर ज्वलनशील केमिकल का प्रयोग कर काले साबुन बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है जिस पर ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग मुंबई से यहां आकर घातक केमिकल के इस्तेमाल कर काला साबुन तैयार करने का कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles