spot_img

Kathmandu : नेपाल में चितवन-2 सीट के उपचुनाव में रवि लामिछाने जीते

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रतिनिधि सभा के चितवन-2 सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार जीत नारायण श्रेष्ठ को 43 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया। लामिछाने को कुल 69 फीसदी मत मिले।

लामिछाने पिछले साल 20 नवंबर को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में भी जीते थे। इस बार उन्हें पिछले चुनाव से ज्यादा मत मिले हैं। नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट के दोषी ठहराए जाने के बाद लामिछाने की संसद सदस्यता खत्म हो गई थी। इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।चुनाव के नतीजों से दोनों ही मुख्य पार्टियों नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (यूएमएल) को तगड़ा झटका लगा है। दोनों दलों को पिछले साल हुए चुनाव की तुलना में इस बार बहुत कम मत मिले हैं।

Explore our articles