नलबाड़ी :(Nalbari) नलबाड़ी जिला के मुकालमुआ के बदनी आखिया (Badni Akhiya of Mukalmua of Nalbari district) में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ई-रिक्शा और बाइक (एजस-25के-4858) के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में आइनाल हक नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक युवक आहेद अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना के तुरंत बाद मुकालमुआ महकमा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


