spot_img

MUMBAI: आईपीएल : विराट कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई: (MUMBAI) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 अप्रैल, 2023 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे,इसलिए जुर्माने उनपर लगाया गया।

बयान के अनुसार, चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर 6लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया, जो भी कम हो, लगाया गया।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, डब्ल्यूटीआई 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (West Asia and President Donald Trump) की ईरान...

Explore our articles