लखनऊ:(Lucknow) शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आईसीयू (Chief Minister Parkash Singh) में भर्ती है। समर्थक उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से सोमवार को ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के कई बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र सेहत लाभ की कुदरत से कामना की। उन्होंने कहा कि हालांकि वे लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं, फिर भी उनके आशीर्वाद व मार्गनिर्देशन में एसएडी-बीएसपी गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। कुदरत उन्हें लम्बी उम्र दे।
उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (95) को श्वास लेने में तकलीफ की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


