spot_img

Mumbai: पुणे: लूट में विफल बदमाश फायरिंग कर फरार

मुंबई: (Mumbai) पुणे जिले के नरहे इलाके (Narhe area of Pune district) में बीती रात दो अज्ञात लुटेरे हीरो वाइन शाप के मालिक से लूटपाट में विफल रहने पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना की जांच सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार को देर रात हीरो वाइन शाप के मालिक दुकान बंद कर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और वाइन शाप के मालिक के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। शाप के मालिक ने शोर मचा दिया, जिससे स्थानीय नागरिक मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लुटेरे एक राउंड फायर कर तत्काल मौके से फरार हो गए। इस घटना की रिपोर्ट वाइन शाप मालिक ने सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी है और पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से आरोपितों की तलाश कर रही है।

Explore our articles