spot_img

Fatehabad: नहर में गली-सड़ी हालत में मिला नवजात का शव

फतेहाबाद:(Fatehabad) जिले के भूना क्षेत्र (Bhuna area of the district) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां से गुजर रही भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच में रविवार रात को एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। यह शव बुरी तरह गली-सड़ी हालत में है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी पीछ से बहकर आया है।

नवजात के पेट की नाड़ी पर अभी भी प्लास्टिक का क्लिप लगा मिला है, जिससे यह भी संदेह जताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद इसे नहर में फैंका गया है। इस मामले में कैनाल गार्ड द्वारा सूचना देने पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैनाल गार्ड की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस बारे पुलिस को दी शिकायत में भूना के वार्ड 11 निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह नहर विभाग टोहाना डिवीजन फतेहाबाद सर्कल में बतौर कैनाल गार्ड लगा हुआ है और उसकी भूना-फतेहाबाद ब्रांच नहर पर ड्यूटी है।

रविवार रात करीब 8 बजे जब वह नहर का हैड रेगुलेटर चैक करने गया तो पाया कि नहर हैड पर एक नवजात बच्चे की लाश तैर रही थी जोकि पीछे से आई हुई है और गली सड़ी अवस्था में है। इस पर उसने इस बारे तुरंत भूना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बाहर से निकाला गया तो पाया कि उसके पेट पर नाल पर नीले रंग की प्लास्टिक क्लिफ भी लगी हुई थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि अज्ञात ने उसके जन्म को छिपाने के लिए बच्चे को जन्म के तुरंत बाद नहर में फैंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles