spot_img

Sagar : नरवाई में लगी आग से बाइक सवार भाई-बहन झुलसे

सागर : रविवार को सागर से पटवारी की चयनित परीक्षा का पेपर देकर अपने गांव लुहर्रा वापिस लौट रहे भाई बहन बरोदिया बल्लभ गांव के पास खेतों में खड़ी नरवाई में लगी आग की चपेट में आ गये जिससे बाइक में आग लगते ही बाइक पल भर में धू-धू करके जल गई ग्राम लुहर्रा निवासी गोविंद पुत्र देवकरण विश्वकर्मा अपनी बहन ज्योति विश्वकर्मा को पटवारी चयन परीक्षा का पेपर दिलाने सागर ले गया था कि लौटते समय नरयावली कनेरा रोड से वह अपने गांव जा रहा था तभी तेज हवा के साथ आग की लपटों में घिर गया और देखते ही देखते बाइक में आग लग गई जिससे दोनों भाई बहन झुलस गए अगर थोड़ी देर और हो जाती तो बाइक के साथ दोनों भी जल जाते और एक बड़ी दुर्घटना हो जाती ।

घायल गोविंद ने बताया कि मैं बाइक चला रहा था बहन ज्योति पीछे बैठी हुई थी कि तभी अचानक तेज हवा के साथ आग की लपटों ने बाइक को घेर लिया और बहन के कपड़ों के साथ बाइक में भी आग लग गई मैंने तुरंत चलती बाइक को छोड़ा और बहन के कपड़ों में लगी आग बुझाई जिससे मेरे दोनों हाथ जल गए और बहन के पैर आग से जल गये उसी समय पीछे से मेरे गांव के विजय कुर्मी अपनी फोर व्हीलर से गांव जा रहे थे उन्होंने हम दोनों को फोर व्हीलर गाड़ी में बैठा कर जरुआखेड़ा में इलाज कराया। कलेक्टर सागर के द्वारा कुछ दिन पूर्व यह आदेश जारी किया गया था कि कोई भी किसान अपनी नरवाई में आग ना लगाएं, लेकिन उसके बाद भी किसानों के द्वारा नरवाई में आग लगाई जा रही है

Explore our articles