पलवल : जिला रेवाड़ी के रामपुरा गांव में हुई हत्या के मामले में गठित पलवल एसआईटी ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी हेड क्वार्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर ने रविवार को बताया कि वर्ष 2022 में जिला रेवाड़ी के गांव रामपुरा एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। केस की जांच जिला पलवल एसआईटी को सौंपी गई। मामले में पुलिस पहले आठ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी थी, लेकिन एक आरोपी फरार था। एसआईटी ने फरार चल रहे आरोपी आकाश को डिटेक्टिव स्टाफ पलवल के सहयोग से गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश रेवाड़ी का ही रहने वाला है।
डीएसपी ने बताया कि 13 जून 2022 को देवनगर कतोपुर थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी निवासी संजय ने शिकायत दी थी।आरोपियों ने उसके बड़े भाई सुनील की लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। एसआईटी ने आरोपी आदर्श नगर रामपुरा रेवाड़ी निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पहले आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं।


