spot_img

Pratapgarh : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

प्रतापगढ़: (Pratapgarh) प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिलीप सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात कंधई थानाक्षेत्र में मंदाह गांव के निकट दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान अदनान (20) और विनोद (35) के रूप में की गई l
सीओ ने कहा कि अनस (17) नामक एक किशोर घायल है, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

Explore our articles