spot_img

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी भाजपा कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए देंगे जीत का मंत्र

वाराणसी: (Varanasi ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) रविवार अपराह्न करीब दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन का संकेत मिलते ही अफसर सुबह से ही सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री के आने-जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का वाराणसी दौरा अहम माना जा रहा है। वाराणसी दौरे में मुख्यमंत्री भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक कर सकते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के अलावा जिला और महानगर के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री चुनावी तैयारियों की जानकारी लेने के साथ जीत का मंत्र भी देंगे। मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Explore our articles