spot_img

Kolkata: गर्मी से बेहाल बंगाल को बारिश ने दी राहत

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता(Kolkata, the capital) समेत पूरे राज्य में शनिवार शाम के बाद शुरू हुई हल्की बारिश की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

रविवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और सारा दिन रुक रुक कर बारिश होती रहेगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया समेत अन्य जिलों में भी बारिश हुई है जिसकी वजह से गर्मी थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा और छिटपुट बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा जिसकी वजह से गर्मी से राहत रहेगी।

Budapest (Hungary) : हंगरी में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी, सर्वे में प्रधानमंत्री ओर्मान को पीटर दे रहे कड़ी टक्कर

बुडापेस्ट (हंगरी) : (Budapest (Hungary)) हंगरी में संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह छह बजे (भारतीय समय अनुसार पूर्वाह्न 9ः30 बजे) मतदान शुरू हो...

Explore our articles