spot_img

Rajgarh: विवाहिता ने प्रताड़ना और मारपीट के लगाए आरोप, दो पर केस दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh) शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कांचरी (Kanchari of city Biaora police station area) में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पति और देवर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार ग्राम कांचरी निवासी 25 वर्षीय सोहनबाई वर्मा ने बताया कि पति कंवरलाल पुत्र देवीराम वर्मा और देवर राहुल दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हैं, जिसके चलते मायके चमारी गांव में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 294 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

Explore our articles