spot_img

Rajgarh: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यक्ति से हड़पे दो लाख

राजगढ़: (Rajgarh) पचोर थाना क्षेत्र (Pachor police station area) में सुधा पैलेस के समीप कंपनी कार्यालय में कार्यरत 51 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात पर पिछले सात माह की अवधि में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख 24 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी डीपी.लोहिया के अनुसार सुधा पैलेस के समीप स्थित कंपनी कार्यालय के धर्मेन्द्र (51)पुत्र सीताराम जायसवाल निवासी बड़ोद आगरमालवा ने बताया कि पिछले सात माह की अवधि में किसी अज्ञात युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख 24 हजार रुपए वसूल किए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 384 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

Explore our articles