spot_img

Dhamtari: धमतरी-श्यामतराई हाईवे में 400 मीटर बायपास रोड निर्माण शुरू

धमतरी: (Dhamtari) श्यामतराई हाईवे (Shyamtrai Highway) में 400 मीटर बायपास रोड निर्माण शुरू हो गया है। इस रोड के बनने से वाहन चालकों को टर्निंग के पास वाहन मोड़ने राहत मिलेगी, क्योंकि हाईवे व बायपास सीधे मिल रहा था। इसे देखते हुए पूर्व कलेक्टर ने 400 मीटर अतिरिक्त बायपास रोड़ निर्माण की स्वीकृति दी थी। मुरूम बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है।

संबलपुर से श्यामतराई तक 11 किलोमीटर लंबाई के बायपास सड़क लगभग बनकर तैयार है। छोटे वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है, लेकिन हाईटेंशन तार की वजह से फिलहाल भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिला है। वहीं श्यामतराई के पास नेशनल हाईवे व बायपास रोड जाकर मिल रहा था। यहां हाईवे व बायपास रोड सीधे मिलने से वाहनों को मोड़नें दिक्कतें होती। सड़क दुर्घटना होने की आशंका था, इसे देखते हुए पूर्व कलेक्टर पीएस एल्मा ने 400 मीटर दूरी तक श्यामतराई हाईवे से चिटौद रोड की ओर आगे बायपास सड़क को बढ़ाने स्वीकृत किया था। स्वीकृति के बाद नापजोख शुरू हुई और अब यहां बायपास सड़क निर्माण शुरू हो चुका है। तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही बायपास रोड निर्माण हो जाएगा, क्योंकि मुख्य बायपास रोड बनकर तैयार है। शासन से हरी झंडी मिलते ही बायपास मार्ग शुरू हो जाएगा।

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

उल्लेखनीय है कि बायपास व हाईवे श्यामतराई के पास खत्म होने के साथ सड़क पर सीधे मिल रहा था। ऐसे में रायपुर से बायपास होते हुए आने वाले वाहन, धमतरी से और कांकेर से होकर आने-जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी होती। अब बायपास से होकर सीधे 400 मीटर दूर बायपास रोड बढ़ने से आसानी से वाहन मुड़ जाएंगे। साथ ही दुर्घटना की आशंका कम हो गई है। साथ ही बायपास सड़क की खूबसूरती पर चार चांद लग जाएगी, क्योंकि बायपास सड़क सीधे हाईवे से होकर दिखेगी। उल्लेखनीय है कि हाईवे में 400 मीटर दूर बायपास बनने से अब हाईवे की चौड़ाई अधिक होने से काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में हाईवे की चौड़ाई वहां पर बहुत ही कम है।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

Explore our articles