spot_img

Washington: अमेरिका 10 लाख भारतीयों को एच-1बी व एल समेत इस साल देगा 10 लाख वीजा

वाशिंगटन: (Washington) अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है, अमेरिका इस वर्ष 10 लाख भारतीयों को वीजा जारी करेगा। अमेरिका के दक्षिण-मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू (Donald Lu) ने कहा है कि वीजा के कार्य में प्राथमिकता के आधार पर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को वीजा दिए जाने के कार्य को तेज कर दिया गया है।

एच-1बी और एल वीजा की भारत के आईटी पेशेवरों की सबसे अधिक मांग में शामिल हैं। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को अपने यहां विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुमति देता है। इसके साथ ही अमेरिका में पढ़ाई करने जाने वाले छात्रों में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

लू ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इन गर्मियों में कालेज शुरू होने से पूर्व वीजा जारी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अमेरिकी राजनायिक लू ने बताया कि हम उन आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो अमेरिका में शारीरिक रूप से उपस्थित होने के साथ ही कुछ आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

लू ने कहा कि हमारी योजना इस वर्ष के अंत में एक योजना शुरू करने की है। इससे इन आवेदकों को अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए विदेश जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही लू ने कहा कि हम जानते हैं कि एक लाख अमेरिकी भारत में रह रहे हैं। यह रिश्ता दोनों ही देशों के लिए लाभदायक है।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles