spot_img

Firozabad : मंडप में सात फेरे लेने से पहले जेल पहुंचा दूल्हा

फिरोजाबाद : थाना रसूलपुर पुलिस ने बारात जाने से पहले दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया। उस पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मेंहदी लगे हाथों में हथकड़ी डालकर आरोपित को जेल भेज दिया है।

रसूलपुर निवासी प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी की 21 अप्रैल शुक्रवार को शादी होनी थी। शादी की सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थी और पूरा परिवार लड़की वालों के घर बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच अचानक प्रशांत के घर पुलिस आ धमकी और प्रशांत को मेंहदी लगे हाथों में हथकड़ी लगा गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार प्रशांत रसूलपुर इलाके का हिस्ट्रीशीटर और उस पर 12 मुकदमें दर्ज हैं। इतना ही नहीं वह लड़की वालों से अपनी सच्चाई छुपाकर शादी कर रहा था। इसके अलावा आरोपित पर नशीले पदार्थों की तस्करी के भी केस दर्ज है।

सीओ सिटी कमलेश कुमार का कहना है कि रसूलपुर पुलिस थाने में प्रशांत उर्फ जैकी पर 12 केस दर्ज हैं। इसमें से एक एफआईआर में महिला ने आरोपित के खिलाफ शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस आरोपित प्रशांत की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित सच्चाई छिपाकर शादी करने जा रहा है। पुलिस ने शादी करने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे को जेल भेज दिया गया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles