spot_img

Koderma : बाल तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र को जेल

कोडरमा : जिले की तिलैया थाना पुलिस ने शनिवार को बाल तस्करी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में अशोक सोलंकी पिता स्वर्गीय राय चंद्रजीत सोलंकी एवं दर्शन सोलंकी पिता अशोक सोलंकी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार जिला बाल कल्याण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ने इन दोनों के खिलाफ बाल तस्करी के तहत तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया था। थाना में उक्त मामले को लेकर कांड संख्या 109/23 दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया। दोनों पर राजस्थान से थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तालाब आए थे। आरोप है कि दोनों एक नाबालिक लड़की को पैसे देकर खरीद रहे थे।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles