spot_img

New Delhi : देश में कोरोना के 12,193 नए मरीज, 32 की मौत

नई दिल्ली: (New Delhi) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 12,193 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 32 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 10,765 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 4,42,83,021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत है।टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 5,602 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,97,477 लोगों की जांच की गई। जबकि अबतक कुल 92.52 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles