spot_img

Balaghat : मप्र के बालाघाट में पुलिस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

बालाघाट: (Balaghat) मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हॉक फोर्स ने (शनिवार) तड़के करीब तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। यह मुठभेड़ गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदला के जंगल में हुई। पुलिस को इस जंगल में और भी नक्सलियों के छुपे होने की आशंका है। हॉक फोर्स के जवान जंगल को खंगाल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड के दौरान दोनों से काफी समय तक फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में दो हार्ड कोर महिला नक्सली सुनीता और सरिता की मौत हो गई। सुनीता एसीएम भोरम देव एरिया कमांडर, टाडा दलम में थी। इस समय वह विस्तार दलम में काम कर रही थी। सरिता खटिया मोचा एसीएम, कबीर के साथ गार्ड के रूप में काम करती थी। वह भी इस समय विस्तार दलम में थी। जंगल में आईजीपी बालाघाट संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ और हॉक फोर्स के आला अधिकारी मौजूद हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles