spot_img

Georgetown : जयशंकर ने भारत-कैरीकॉम मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा

जॉर्जटाउन: (Georgetown) भारत के विदेश मंत्री विदेशमंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर कल (शुक्रवार) गुयाना पहुंचे। यहां उन्होंने जमैका के विदेशमंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ के साथ चौथी भारत-कैरीकॉम (कैरेबियन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट) मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से निपटने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा-हम सभी को आमंत्रित करने के लिए एफएम गुयाना ह्यूग टॉड को धन्यवाद। इससे पहले गुयाना पहुंचने पर जयशंकर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सूरीनाम के अपने समकक्ष अल्बर्ट रामदीन के साथ भी बैठक की और दोनों देशों के बीच “पुराने संबंधों” को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles