रायगढ़ : थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिंडोला में रहने वाले सनतराम राठिया (42 साल) ने 19 अप्रैल की रात्रि अपनी सास सुकवारो बाई पर टांगी से वार कर प्राणघातक चोट पहुंचाया था। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में ईलाज चल रहा है । भूपदेवपुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है ।
घटना को लेकर घायल महिला के बेटे गंगाराम राठिया (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम गिंडोला आज थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि आरोपी सनत राम उसका बहनोई है जो उसकी पत्नी, सास और बेटे के साथ ग्राम गिंडोला में रहता है । सनत राम शराबी प्रवृत्ति का है ।
बुधवार की रात लगभग 10 बजे सनत राम शराब पीकर पड़ोसी छत्तर राठिया के घर के पास टंगिया लेकर झगडा करने गया था और दरवाजा को टंगिया से काट रहा था।जिसे सनत की सास सुकवारो बाई मना कर घर बुला रही थी। सनत नाराज होकर सुकवारो बाई को गाली-गलौच करते हुये अपने हाथ में रखे टांगी के धारदार भाग से सीने के पास मार दिया ।
रात में ही घायल महिला को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल चपले लेकर गये, जहां से मेडिकल कालेज रायगढ में लाकर भर्ती कराये हैं । रिपोर्ट पर सनतराम के विरूद्ध धारा 294, 506, 307 आईपीसी का अपराध थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा कायम किया गया और वस्तुस्थिति से अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम गिण्डोला दबिश देकर आरोपित को पकड़ा गया ।


