spot_img

New Delhi: देश में कोरोना के 11,692 नए मरीज, 19 की मौत

नई दिल्ली:(New Delhi) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित (infected with the corona virus) 11,692 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 19 मरिजों की मौत हो गई। वहीं 10,780 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 4,42,72,256 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66,170 हो गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.09 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 3,647 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,29,739 लोगों की जांच की गई। जबकि अबतक कुल 92.50 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles