spot_img

Poonch : पुंछ में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला, आग लगने से पांच जवान शहीद

पुंछ : राजौरी सेक्टर में आज लगभग दोपहर तीन बजे भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई। इस हादसे में पांच सैनिक शहीद हो गए।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच भाटादूडियां क्षेत्र में सेना के एक वाहन पर आज अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकवादियों ने संभवतः ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिसके कारण सैन्य वाहन में आग लग गई। इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच कर्मियों ने दुर्भाग्य से इस घटना में अपनी जान गंवा दी है।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची है। इस हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और बाद में आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है। इससे पहले संभावना जताई गई थी कि वाहन में आसमानी बिजली गिरने से आग लगी है, लेकिन अब सेना के बयान से साफ हो गया है कि सैन्य वाहन में आतंकी हमले की वजह से आग लगी थी।

New Delhi : चांदनी चौक के सर्राफा व्यापारी के यहां से 54 लाख रुपये लेकर फरार हुआ आरोपित दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) राजधानी नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी (Kucha Mahajani area of ​​Chandni Chowk in New Delhi) इलाके...

Explore our articles