spot_img

New Delhi : असम-अरुणाचल सीमा विवाद का समाधान बहुत बड़ी उपलब्धि- गृह मंत्री

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गुरुवार को पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और अरुणाचल के बीच करीब 800 किमी लंबी सीमा से जुड़े विवाद का समाधान करने के लिए करार किया गया। गृहमंत्री ने कहा कि अब पूर्वोत्तर को विकसित, शांत और विवाद मुक्त रखने का सपना साकार हो रहा है।

सीमा विवाद को लेकर आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के बीच एक समझौता ज्ञापन पर यहां गृह मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए। इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जिन विवादों का समाधान आजादी के समय हो जाना चाहिए था उनका 75 साल बाद अब समाधान हो रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Explore our articles