हरिद्वार: (Haridwar) गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज ने बताया कि देश की प्रतिष्ठित कम्पनी टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज (नई दिल्ली) कम्पनी ने समविश्वविद्यालय के बीटेक 2023 बैच के छात्रों को चयनित करने के लिए कैम्पस ड्राइव किया। इसमें कम्पनी ने 13 छात्रों का चयन किया।टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेस (नई दिल्ली) कंपनी के प्रतिनिधि रजत सिक्का और तेजस्विनी ने बताया कि बीटेक 2023 बैच से 13 छात्र शानमुख श्रीनिवास पट्टू, अस्मित गौतम, जतिन गुप्ता, असीमी आकाश, दक्ष लखोटिया, सत्यम कोष्टा, उत्सव शुक्ला, ग्रन्थ शिवहरे, राजू कुमार, आयुष मुरारी, शिवेश कुमार राय, राजेश वसाडी एवं ऋषिकेश जोशी को चयनित घोषित किया।
विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज और कॉरपोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरीच सेल के प्रो. इन्चार्ज प्रो. पंकज मदान ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रतिष्ठित कम्पनियों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के कारण समविश्वविद्यालय के छात्रों की साख निरन्तर बढ़ रही है।इस कारण अनेक कम्पनियां यहां के छात्रों एवं छात्राओं को चयनित करने में लगातार अपनी रुचि बनाए हुए हैं। छात्र और छात्राएं कम्पनियों में रोजगार पाकर प्रसन्न हैं।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, वित्ताधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


