spot_img

Jagdalpur: बांगापाल में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

जगदलपुर:(Jagdalpur) जिले के थाना नेलसनार (District Police Station Nelsnar) से पुलिस बल गुरुवार 20 अप्रैल प्रात: 07 बजे सर्चिंग अभियान पर निकली थी। ग्राम बांगापाल से 03 किमी. पूर्व में सर्चिंग के दौरान प्रात: 7.45 बजे के मध्य एक आईईडी मार्ग में सुरक्षा बल द्वारा बरामद किया गया।

बरामद आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान जवान सीताराम कुडियम आईईडी के चपेट में आने से घायल हुआ है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार पश्चात दंतेवाड़ा जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रवाना किया जा रहा है। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णेय ने की है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles