spot_img

New Delhi: देश में कोरोना के 12,591 नए मरीज, 29 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली:(New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 12,591 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 29 संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 10,827 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कोरोना वायरस (Corona virus.) से 4,42,61,476 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 574 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,30,419 लोगों की जांच की गई। जबकि अबतक कुल 92.48 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles