spot_img

Sanaa: गरीबों की मदद के लिए आयोजित कार्यक्रम में भगदड़, 78 की मौत

सना: (Sanaa) यमन की राजधानी सना (Yemen’s capital Sanaa) में वित्तीय सहायता वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से बुधवार देर कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। हादसे में काफी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के मुताबिक ओल्ड सिटी में व्यापारियों द्वारा जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मची। मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों से समन्वय किए बिना कार्यक्रम आयोजित किए जाने की वजह से यह हादसा हुआ।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के युवक काे दी इच्छा मृत्यु की इजाजत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) (Supreme Court) ने आज अहम फैसला सुनाते हुए करीब 13 साल से अचेत अवस्था में...

Explore our articles