spot_img

Panipat : लगभग 1200 वर्ष पुराने गुहा वाला तालाब का होगा जीर्णोद्धार

पानीपत : अटल भूजल योजना के तहत अमृत सरोवर के रूप में समालखा खंड के बिहोली गांव में गुहा वाला तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर विकसित किया जाएगा। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एवं अटल भूजल योजना के परियोजना निदेशक डॉक्टर सतबीर सिंह कादियान ने बुधवार को इस तालाब के पुनर्निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया।

प्रमुख अभियंता एवं परियोजना निदेशक अटल भूजल योजना डॉक्टर सतबीर सिंह ने कहा कि बिहोली गांव के गुहा वाला तालाब का पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है, इसके लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रमुख अभियंता डॉ. सतबीर सिंह ने अपने पैतृक गांव की ओर से जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

कादियान ने कहा कि यह गुहा वाला तालाब करीब 12 सौ वर्ष पुराना है जो कि गांव की बरसात के समय बनाया गया था। इस समय तालाब की हालत बहुत खराब है, जिससे गांव वालों को बदबू और गंदे पानी से निजात मिलेगी। तालाब के चारों ओर बड़े-बड़े पौधे लगाए जाएंगे और पगडंडी का भी निर्माण किया जाएगा। लोग सुबह और शाम के वक्त सैर कर सकें।

उन्होंने लोगों से अपील की कि आज के वर्तमान हालात में जल का संकट पूरे विश्व पर है, इसलिए हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल बचाओ के नारे को आगे बढ़ाना होगा। धान की फसल की पैदावार ना करें क्योंकि एक किलोग्राम धान के लिए 500 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। दिन-रात भूजल स्तर गिर रहा है और पीने के लिए भविष्य में पानी भी नहीं बचेगा।

जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि डॉ. सतबीर कादियान ने अपने पैतृक गांव की बहुत बड़ी समस्या को हल किया है। जिला परिषद की ओर से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। नए प्रोजैक्ट तैयार किए जा रहे हैं। सरपंच संदीप सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की ओर से प्रमुख अभियंता एवं परियोजना निदेशक डॉक्टर सतबीर सिंह कादियान का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

Explore our articles