spot_img

Mumbai : इरफान खान की आखिरी फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ट्रेलर हुआ लॉन्च

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन से दर्शक आज भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। 29 अप्रैल को इरफान खान के निधन को 3 साल हो जाएंगे। इरफान की आखिरी फिल्म 28 अप्रैल को पर्दे पर आएगी, जिससे उनके चाहने वालों की ख्वाहिश पूरी होगी।

इरफान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान ने अपने पिता की आखिरी फिल्म का पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को यह जानकारी दी। इरफान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस’ जल्द ही हिंदी में रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर भी सामने आया है। ट्रेलर देखने के बाद इरफान के फैंस उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “इरफान हम आपको हमेशा याद करते हैं।” एक यूजर ने इरफान की परफॉर्मेंस की तारीफ की। एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं अपनी खुशी कैसे जाहिर कर सकता हूं, इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला बहुत अच्छा है।”

इरफान की फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ 6 साल पहले यानी 2017 में रिलीज हुई थी। पहले अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म अब हिंदी में रिलीज होने जा रही है, इसलिए इसे इरफान की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म में इरफान के साथ गोलशिफते फरहानी, वहीदा रहमान और शशांक अरोड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Explore our articles