नई दिल्ली:(New Delhi) स्नेहाशीष और अंकित के अर्धशतकों की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज (PGDAV College)ने मेजबान श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 4 विकेट से पराजित कर चौथे श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
मैन ऑफ द मैच शिवांश कपूर (नाबाद 110 रन और 3 विकेट) का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन खालसा कॉलेज के काम न आया।
पीजीडीएवी कॉलेज मैदान में डे नाइट फाइनल में टॉस हारकर श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बनाए। कप्तान शिवांश कपूर ने 63 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए। अमन गर्ग ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए। काव्य गुप्ता ने 20 रन देकर दो विकेट लिया
पीजीडीएवी कॉलेज ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाकर मैच और खिताब जीत लिया।अंकित कुमार ने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए। स्नेहाशीष शाह ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। शिवांश कपूर ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए।
पीजीडीएवी कॉलेज का हाल में ये दूसरा खिताब है। उसकी टीम ने कुछ सप्ताह पूर्व प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता था।


