spot_img

Motihari : झारखंड के सात नाबालिग बच्चों को मानव तस्करों से कराया मुक्त

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एसएसबी) रक्सौल की टीम एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने कराया मुक्त

मोतिहारी : जिले के रक्सौल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम (एसएसबी) व प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए मानव तस्कर के चंगुल से झारखंड के सात नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया।नाबालिक बच्चों ने काउंसलिंग के दौरान बताया है,कि वे झारखंड के रहने वाले है जिन्हें मुर्गी फर्म मे काम कराने के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम क्षेत्र मुख्यालय के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी आसूचना राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली तथा मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा मिली थी।जिसमें बताया गया था बंगाल के मानव तस्कर झारखंड से कुछ नाबालिक बच्चों को नेपाल ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। इस सूचना के बाद ए.एच.टी.यू) ने प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की टीम को साथ ले कर एक अभियान के तहत 07 नाबालिक बच्चे तथा 1 व्यक्ति को संपर्क मे लिया गया। इस दौरान नाबालिग बच्चों के सहयेग से बंगाल के मानव तस्कर को भी सम्पर्क में लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए हरैया ओपी थाना रक्सौल में मानव तस्कर पर प्राथमिक दर्ज कराई गई।

हरैया थाना द्वारा मानव तस्कर व नाबालिग लड़को को अभिरक्षा में लेते हुए अग्रेतर कारवाई की जा रही है। हरैया ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद इन्हे बाल संरक्षण इकाई को सौपा जायेगा। इस अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम क्षेत्रक मुख्यालय (एसएसबी) से इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, हवलदार अरविंद द्विवेदी, कांस्टेबल मिकी कुमारी, कांस्टेबल डोली कुमारी, कांस्टेबल इकबाल अहमद (एफ समवाय 47वीं वाहिनी) प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परामर्शदाता आरती कुमारी, समाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता आदि मौजूद थे।

Explore our articles