spot_img

Mumbai : मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अक्षरा सिंह के साथ फिल्म करने की इच्छा जताई

Mumbai : बॉलीवुड के सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बड़े फैन हैं। उन्होंने उनके साथ हिंदी और भोजपुरी में फिल्में करने की ख्वाहिश खुद ही कैमरे पर जताई है। नमाशी चक्रवर्ती ने ये बातें पटना में कही, जब वे अपनी फिल्म बैड बॉय के प्रमोशन के लिए आए थे। नमाशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे अक्षरा सिंह के साथ हिंदी और भोजपुरी में फिल्म भी बनाना चाहते हैं।

नमाशी चक्रवर्ती बॉलीवुड के बड़े निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म बैड बॉय से अपने फिल्मी करियर का आगाज कर रहे हैं। वे फिल्म की अभिनेत्री अमरीन के साथ मिलकर देश भर में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे पटना में थे, जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे भोजपुरी फिल्म में करना चाहेंगे, तो नमाशी चक्रवर्ती ने बेबाकी से कहा कि बिल्कुल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अक्षरा सिंह का फैन हूं और उनके साथ बिल्कुल काम करना चाहूंगा।
नमाशी चक्रवर्ती के पिता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों को बिहार और यूपी में खूब पसंद किया गया है। अब उनके बेटे फिल्मी पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles