spot_img

Jaipur : विशेष योग्यजन-दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाना समाज की नैतिक जिम्मेदारी- पूर्व राष्ट्रपति

जयपुर: (Jaipur) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार ने राजधानी स्थित श्री निर्मल विशेष योग्यजन विद्यालय एवं छात्रावास का अवलोकन कर दिये जा रहे शिक्षण.प्रशिक्षण का जायज़ा लिया।कोविंद ने श्री विवेक विशेष विद्यालय संस्थान को ही इन बच्चों के वास्तविक माता पिता की संज्ञा देते हुए संस्था द्वारा इन विशेष योग्यजन छात्र-छात्राओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहें सार्थक प्रयासों और दिए जा रहे प्रशिक्षण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने आगे कहा कि अब समाज की विशेष योग्यजन और दिव्यांगों के प्रति रूढ़िवादी सोच में परिवर्तन आ रहा है जो एक सकारात्मक संकेत है । उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज के नाते हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम रूढ़िवादी सोच और मानसिकता से बाहर आकर इस तरह के विद्यालयों के साथ इन बच्चों को अपनाये और इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ कर इनके जीवन में रोशनी लाये।उन्होंने लोगों से इन विशेष योग्यजन बालक-बालिकाओं में ही ईश्वर को देखने की बात कहते हुए इन के चेहरे पर लायी गई मुस्कुराहट को अधिक सार्थक और फलदायी बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार “मित्रता” शीर्षक लघु नाटक प्रस्तुत कर मुश्किल समय में सबकों साथ लेकर चलने और साथ निभाने का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी जे.के. वैद्य द्वारा संस्था के लिए ढाई लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।कार्यक्रम में श्री विवेक विशेष विद्यालय संस्थान एवं छात्रावास के अध्यक्ष आई.सी. श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी और सामाजिक संस्थानो से जुड़े लोग उपस्थित रहें।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles