spot_img

Mumbai: कांदिवली में किन्नर पर जानलेवा हमला करने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) कांदिवली के गणेश नगर इलाके (Kandivali’s Ganesh Nagar area) में मामूली विवाद की वजह से एक किन्नर पर जानलेवा हमला करके फरार हुए आरोपित को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल किन्नर रीना शेख (23 वर्ष) का इलाज केईएम अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार कांदिवली स्थित गणेश नगर इलाके में किन्नर रीना शेख का नारियल विक्रेता भागवत प्रद्युम्न चौहान (20) से 12 अप्रैल को विवाद हो गया था। इसी विवाद में नारियल विक्रेता ने रीना शेख पर जानलेवा हमला कर दिया था और इसके बाद उत्तर प्रदेश स्थित अपने मूल गांव चला गया था। घायल किन्नर को पहले निजी अस्पताल में और उसके बाद उसे कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद घायल किन्नर को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर पुलिस ने खबरी की मदद से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जाकर आरोपित को गिरफ्तार किया है। कांदिवली पुलिस आरोपित को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles