spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे दिल्ली के अशोक होटल में वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी।

पीएमओ की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20-21 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का विषय “समकालीन चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया: अभ्यास के लिए दर्शन” है।

शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित विद्वान और संघ के नेता हिस्सा लेंगे। वे लोग सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और बुद्ध धम्म में इसके उत्तर तलाशेंगे।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles