spot_img

Kolkata: सरकार से टकराव के बीच राज्यपाल ने की शिक्षाविदों संग बैठक

कोलकाता: (Kolkata) विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से सीधे रिपोर्ट मांगने और कई विश्वविद्यालय में घूमने को लेकर राज्य सरकार से चल रहे टकराव के बीच राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस (Governor Dr CV Anand Bose ) ने राज्य के महत्वपूर्ण शिक्षाविदों के साथ बैठक की है।

इसकी तस्वीर सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि राज्यपाल के साथ बैठक में नरसिंह प्रसाद भादुरी, सुकांत चौधरी, शुभंकर सरकार जैसे राज्य के प्रसिद्ध साहित्यिक शामिल हैं। खास बात यह है कि राजभवन की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस बैठक में क्या कुछ चर्चा हुई है इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। राजभवन सूत्रों ने बताया है नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा हुई है। उसमें क्या कुछ अच्छाइयां हैं, क्या कुछ कमियां हैं और इसे कैसे पश्चिम बंगाल में लागू करवाया जा सकता है, इस बारे में बातचीत हुई है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने नई शिक्षा नीति का विरोध किया है और इसे शिक्षा व्यवस्था के भगवाकरण की कोशिश का आरोप लगाया है।

इधर राज्यपाल लगातार विभिन्न मंचों से नई शिक्षा नीति को लागू करने की वकालत करते रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अलावा डिस्टेंस लर्निंग और राज्य के पुस्तकालयों की खराब स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई है।

उल्लेखनीय है कि हाल में विश्वविद्यालयों में राज्यपाल के दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा था कि गवर्नर अपने संवैधानिक दायरे से बाहर काम कर रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा था कि उनके लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल नहीं बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही हैं।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles