spot_img

Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी आज दोपहर पहुंचेंगी शिमला, चार दिन रुकेंगी

शिमला:(Shimla) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज (मंगलवार) दोपहर राजधानी शिमला के चार दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद वो पहली बार शिमला आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रपति दोपहर को कल्याणी हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनकी अगवानी करेंगे। यहां से उनका काफिला सीधे राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा जाएगा। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का समारोहपूर्वक अभिनंदन होगा।

शिमला प्रवास के दूसरे दिन 19 अप्रैल को मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और लेखा परीक्षक के प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 20 अप्रैल को राष्ट्रपति इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का भी दौरा करेंगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी की भव्य बिल्डिंग पहले राष्ट्रपति निवास हुआ करती थी।

देश के दूसरे राष्ट्रपति प्रो. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इस भवन के बेहतर इस्तेमाल के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज को दे दिया था। इसी दिन शाम को रिट्रीट में ऐट होम का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। 21 अप्रैल को दोपहर बाद राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते कैनेडी चौक से बालूगंज तक सड़क यातायात 19 अप्रैल को प्रतिबंधित रहेगा। जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सुबह 10 से लेकर सायं 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात बंद रहेगा। आपातकाल वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles