भिवंडी : रमज़ान का महीना चल रहा है। 17 अप्रैल को टोरेंट पावर द्वारा भिवंडी के नागरिकों के लिए बालाजी बैंक्वेट हॉल, भिवंडी में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 300 जाने-माने मान्यवरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी पुलिस थानों के एसपीआई, भिवंडी निजामपुर निगम के अधिकारी, प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियां, मीडिया के विभिन्न लोग, विभिन्न पावर-लूम एसोसिएशन के प्रतिनिधि और भिवंडी के प्रसिद्ध नागरिक सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। सुधीर देशमुख, जीवन क्लर्क, स्नेहल देसाई, चेतन बदियानी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों सहित टोरेंट की टीम ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। मौलाना साजिद क़ासमी ने उपस्थित अतिथियों को रमजान और इफ्तार का महत्व समझाया। अतिथियों ने टोरेंट पावर की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है। जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी ने बताया की मंगलवार को मुंब्रा के नागरिकों के लिए ऐसी ही दावत का आयोजन कंपनी द्वारा किया गया है।


